{"_id":"68c1c2a1682a782548075ddd","slug":"the-old-session-has-ended-only-76-of-the-business-plan-has-been-completed-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-137233-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुराना सत्र बीता, बिजनेस प्लान का 76 प्रतिशत काम ही पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुराना सत्र बीता, बिजनेस प्लान का 76 प्रतिशत काम ही पूरा
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में पुराने बिजनेस प्लान का अभी तक 76 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। बचा 24 प्रतिशत काम पूरा होने में अभी नवंबर तक का समय लगेगा। इसमें बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए हर एक काम कराया जाना है।
मंडल के तीनों जनपदों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजनेस प्लान 2024-25 में 124 करोड़ से वितरण और पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि्, एलटी एचटी लाइनों का निर्माण, नए ट्रांसफार्मर लगाने आदि कार्य स्वीकृत हुए हैं। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सभी कार्यों का टेंडर कर ठेकेदारों को कराने की जिम्मेदारी दे दी है। पुराना वित्तीय वर्ष बीते पांच माह हो गए लेकिन अभी तक ठेकेदारों ने कार्य पूरे नहीं कराए।
आजमगढ़ मऊ और बलिया में पुराने बिजनेस प्लान का 76 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जबकि बचा बिजली कार्य विभाग के अधिकारी आगामी नवंबर माह तक पूरा होने की बात कह रहे हैं। मंडल में 18 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि किया जाना है। इसमें से 16 उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हुई है जबकि दो उपकेंद्रों की होनी बाकी है। इसी तरह से 33 और 11 केवी की कई लाइनों का अभी काम होना है। 318 नए वितरण ट्रांसफार्मरों के स्थान पर विभिन्न क्षमता के 168 ट्रांसफार्मर लगाए हैं जबकि मंडल में विभिन्न क्षमता के 150 और वितरण ट्रांसफार्मरों के लगाने का काम शेष रह गया है। योजना के तहत विभाग ने वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम तेजी से कराया है। 1878 जगहों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम हो चुका है। 25 और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होनी बाकी है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन हैं सभी उपकेंद्र
पुराने बिजनेस प्लान में मंडल में पांच नए उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति मिली है। महुवी, बनकट, भदीड़, अलीनगर और मऊ उपकेंद्रों का निर्माण हो जाने से करीब 300 से अधिक गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, लेकिन सत्र पूरा होने के बाद भी सभी उपकेंद्र निर्माणाधीन हैं।
बिजनेस प्लान 2024-25 में 124 करोड़ से नया बिजली घर बनाने, उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि, वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर लगाने आदि कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न आए। योजना का 76 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बचा काम आगामी नवंबर माह तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ मंडल।