फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The objectionable photo of CM was viral, arrested

सीएम की आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल, गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The objectionable photo of CM was viral, arrested
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ा। आजमगढ़ पुलिस के ट्वीटर पर इसकी शिकायत हुई और पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार को पुलिस के ट्वीटर पर एक शिकायत हुई। जिसमें अतरौलिया थाना क्षेत्र के ध्यानीपुर-भीखमपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाने का आरोप लगाया गया। इस पर अमित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। रविवार को अरौलिया थाना पुलिस ने आरोपी अमित को उसके घर पर ही दबिश देकर पकड़ लिया। उसके पास से सीएम के फोटो के साथ छेड़छाड़ में प्रयुक्त की गई मोबाइल भी बरामद किया गया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed