फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The number of patients with diabetes, high blood pressure, and respiratory problems has increased during the winter, with 35 to 40 cases reported every day.

Azamgarh News: ठंड में बढ़ी शुगर, बीपी और सांस के मरीजों की संख्या, हर दिन आ रहे 35 से 40 मामले

Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with diabetes, high blood pressure, and respiratory problems has increased during the winter, with 35 to 40 cases reported every day.
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड में मंडलीय जिला अस्पताल में शुगर, बीपी और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में हर दिन 130 मामलों में से 35 से 40 मरीज शुगर, बीपी और सांस के हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में लोगों को गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि कड़ाके की ठंड ने लोगों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। सांस लेने में तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की शिकायत ज्यादा आ रही हैं। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि ठंड से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी तरह शुगर के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है, जबकि सांस के मरीजों को खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। ठंडी हवा और कोहरे से प्रदूषण भी बढ़ जाता है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. कुशवाहा ने मरीजों को सलाह दी कि ठंड में गर्म और पूरे कपड़े पहनें, शरीर को ढककर रखें और गुनगुना पानी पीते रहें। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुबह-सुबह ठंडी हवा में बाहर न निकलें, दवाइयां समय पर लें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। ठंड बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वास्थ्य सलाह--
- पूरे शरीर को ढंकने वाले गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडा पानी न पिएं
- सुबह की सैर धूप निकलने के बाद ही करें।
- शुगर और बीपी की नियमित जांच कराते रहें।
- संतुलित आहार लें और व्यायाम घर के अंदर करें।
- ठंड से बचाव ही इन बीमारियों से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed