{"_id":"5ef34c438ebc3e42bd4d9c08","slug":"the-new-rules-were-accepted-by-the-city-bypassed-in-rural-areas-azamgarh-news-vns5319134189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया नियम शहरियों ने माना, ग्रामीणांचलों में किया गया दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया नियम शहरियों ने माना, ग्रामीणांचलों में किया गया दरकिनार
विज्ञापन
शहर के कुंदीगढ़ क्षेत्र में सड़क के पूरब पटरी की खुली दुकानें पश्चिम पटरी की बंद।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। मंगलवार को एक बार फिर 18 की संख्या में नए पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं मंगलवार की रात ही एक कोरोना पॉजिटिव की और मौत हो गई है। नए पॉजिटिव मरीज मिलने पर जिलाधिकारी ने पटरीवार दुकान खोलने का फरमान जारी कर दिया। डीएम के इस फरमान का अनुपालन शहर में तो होता दिखाई दिया लेकिन ग्रामीणांचल में इसकी धज्जियां उड़ती नजर आई।
कोरोना संक्रमण के तेज फैलाव ने प्रशासनिक अमले की नींद उड़ा दी है। एक साथ 18 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम ने बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल करने की कवायद शुरू करा दी। इसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर पटरीवार दुकान खोले जाने का निर्णय ले लिया गया। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को पूरब व उत्तर पटरी की वहीं मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को पश्चिम व दक्षिण तरफ की दुकानें खोली जाएगी। एक तरफ की दुकानें खुलेंगी और दूसरे पटरी पर वाहनों की पार्किंग होगी। बुधवार से डीएम के इस नए फरमान का असर शहर में दिखाई दिया। पूरब व उत्तर पटरी की दुकानें खुली थी और पश्चिम व दक्षिण पटरी की दुकानें बंद थीं। शहर क्षेत्र में नए नियम के अनुरूप एक पटरी की दुकान ही खुली थी लेकिन पहला दिन होने के चलते भीड़ में कोई खास अंतर नजर नहीं आ रहा था।
ग्रामीणांचल में नहीं दिखा नए नियम का असर
आजमगढ़। ग्रामीणांचल में डीएम के नए फरमान का कोई असर नहीं देखने को मिला। फरिहां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में नए नियमों की जम कर धज्जियां उड़ती नजर आई। बाजार में दोनों पटरियों की दुकानें खुली हुई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता भी कहीं नजर नहीं आ रहा था। सरायमीर संवाददाता के अनुसार यहां भी बाजार में सभी दुकानें खुली हुई थी। सब्जीमंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की बाजारों में भी नए नियम की अनदेखी होती दिखायी दी। एसओ नवल किशोर का कहना है कि नए नियम के प्रचार-प्रसार के अभाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। आगे से ऐसा नहीं होगा। माहुल बाजार में चौकी प्रभारी शैलेश यादव ने घूम कर पश्चिम और दक्षिण पटरी की दुकानों को बंद कराया। मुख्य चौक पर मिष्ठान के कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। इस पर पुलिस ने सख्ती बरती। तब जाकर दुकानें बंद हुईं। लोगों का कहना था कि आए दिन बाजार में दुकानदार प्रशासन और शासन के आदेश की अवहेलना करते हैं।

शहर के चौक क्षेत्र में सड़क के पूरब पटरी की खुली दुकानें पश्चिम पटरी की बंद।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन