फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The new office-bearers of the Tax Bar Association took oath

Azamgarh News: टैक्स बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The new office-bearers of the Tax Bar Association took oath
शपथ ग्रहण करते टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। श्रोत-एसोसिएशन
आजमगढ़। टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-2027 के लिए चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम नगर के मड़या स्थित एक होटल में दोपहर को शुरू हुआ। इस अवसर पर संघ के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य एखलाक अहमद के चित्र का अनावरण भी किया गया। मुख्य अतिथि उप्र टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री उमेश यादव, कोषाध्यक्ष रमेश को शपथ दिलाई। प्रांतीय संघ के उपाध्यक्ष प्रभुदेव राय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष सूर्यभान पाल, सहमंत्री जीएसटी अभिषेक गुप्ता, सहमंत्री आयकर अनिल सिंह को शपथ दिलाई। पुस्तकालय अध्यक्ष विवेक गुप्ता और मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के एल्डर कमेटी अध्यक्ष अवधेश चंद्र श्रीवास्तव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। निवर्तमान मंत्री विपिन गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। व्यापार मंडल के सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद शर्मा, संचालन संघ के पूर्व मंत्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed