फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The nephew killed the uncle by hitting him with a rod

रॉड से प्रहार कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा

Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The nephew killed the uncle by hitting him with a rod
मेंहनगर। गंजोर गांव निवासी एक व्यक्ति की उसके सगे भतीजे ने ही रॉड से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गंजोर गांव निवासी सकलदीप चौहान (45) तहसील मुख्यालय पर चाय की दुकान करता था। उसका भतीजे सूरज चौहान से भूमि का विवाद चल रहा है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर बाइक से पत्नी को लेकर घर जा रहा था। वह गांव के पास ही पहुंचा था कि बाइक सवार उसके भतीजे ने उसे ओवरटेक कर रोका और जब तक चाचा कुछ समझ पाता तब तक पास रखे रॉड से प्रहार करने का लगा। जुनून में उसने सिर पर कई बार प्रहार किया और फर फरार हो गया। पत्नी ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सकलदीप को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात में सकलदीप ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने भतीजा सूरज चौहान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सकलदीप के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed