{"_id":"68e9442bb5f03261b205ca51","slug":"the-miscreants-looted-rs-15-lakh-from-the-bank-friend-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-138971-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बैंक मित्र से बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बैंक मित्र से बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लूट की एक बड़ी घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। फिनो बैंक मित्र के रूप में कार्यरत दो भाइयों से बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। जानकारी मुताबिक जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर निवासी प्रीतम प्रजापति (19) और दीपक प्रजापति (20) फिनो बैंक मित्र के रूप में कार्य करते हैं।
दोनों शाम करीब 7:30 बजे अपने दैनिक कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दुर्गापुर पोखरे के पास, घर से कुछ दूरी पर, दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चाकू और कट्टा दिखाकर दोनों भाइयों से रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया और दो अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।
घटना के बाद दोनों ने तुरंत बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस लूट की वारदात से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।