फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The miscreant snatched the woman's chain from the front of the Kotwali in broad daylight

कोतवाली के सामने से दिनदहाड़े महिला की चेन छीन भागा बदमाश

Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreant snatched the woman's chain from the front of the Kotwali in broad daylight
आजमगढ़। शहर कोतवाली के ठीक सामने पूजा करने जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस सड़क किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगली रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश की फोटो व बाइक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज में किराए के मकान में रहने वाली सुनयना पत्नी सतीश कुमार मोदनवाल शनिवार की सुबह पूजा करने के लिए शनिदेव मंदिर जा रही थीं। सुबह के करीब 5.45 बजे थे, वह अपनी स्कूटी से शहर कोतवाली के समीप पहुंची थी कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनके गले की चेन खीचकर बड़ा देव की तरफ भाग निकला। वह तत्काल वापस घर गईं और अपने पति से पूरी आपबीती बताई। पति व पत्नी दोनों तुरंत थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाली के ठीक पास में चोरी होना खाकी के लिए भी एक चुनौती बना हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही हम बाइक सवार बदमाश को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed