फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The mercury crossed 44 degrees, the heat scorched

Azamgarh News: पारा 44 डिग्री के पार, तपिश ने झुलसाया

Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 44 degrees, the heat scorched
गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं, लू के थपेड़े चल रहे हैं। सूरज की तपिश से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। अभी तीन से चार दिनों में इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी से आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल है। ऊपर से बिजली की बार-बार हो रही कटौती ने लोगों को और परेशान कर रखा है। मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप रही। दिन चढ़ने के साथ ही तेज हवाओं व तपिश ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर में सड़कें जहां सूनी दिखीं तो वहीं धूप से बचाव के लिए लोग गमछा व टोपी में नजर आए। लोग शीतल पेय व आइसक्रीम के जरिए कुछ पल का सुकून हासिल करने से नहीं चूके। जिससे कुछ पल के लिए राहत तो मिली लेकिन बार-बार हलक सूखता रहा। घरों में कूलर और एसी भीषण गर्मी में सुकून देने में नाकामयाब हो रहे हैं। एसी की हवा भी ठंडक का एहसास नहीं करा पा रही है। पर्यावरण विद डा. अखिलेश चंद ने बताया कि पर्यावरण के लगातार हो रहे नुकसान के कारण ऐसा हो रहा है। जिसके कारण तापमान दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान बना रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. एके मिश्रा ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। दिन के सबसे गर्म समय दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। समय पर खाना खाएं और डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें। धूप में अगर बाहर निकल भी रहें है तो टोपी पहनकर या छतरी लेकर ही बाहर निकलें। चक्कर आने, सिरदर्द, उल्टी जैसी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed