फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The last Monday of Sawan, steeped in devotion to Bhole.

Azamgarh News: भोले की भक्ति में भीगा सावन का आखिरी सोमवार

Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The last Monday of Sawan, steeped in devotion to Bhole.
अतरौलिया के चिश्तिपुर ग्राम सभा स्थित प्राचीन कैलेश्वर धाम मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : 1
सावन के अंतिम सोमवार को पूरा जनपद भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहा। भोर होते ही शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, फूल-माला और पूजन सामग्री लिए शिवभक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
नगर के प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर लगे मेले में भी खूब रौनक रही। बच्चों ने खिलौने और मिठाइयां खरीदीं, जबकि महिलाओं ने पूजन सामग्री और प्रसाद लिया। एलवल त्रिमुहानी, मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली और कटरा समेत अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन के बीच रुद्राभिषेक और पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज : भैरवबाबा धाम और रुपयनपुर शिवालय में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। रुपयनपुर में भक्तों ने कुएं से जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
रानी की सराय : अवंतिकापुरी समेत क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल, काले तिल और फल अर्पित किए। दूध और जल से अभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
लालगंज/देवगांव : कटघर स्थित पातालपुरी घमरिया महादेव मंदिर, विद्युत विभाग परिसर के शिव मंदिर, तहसील परिसर के पशुपतिनाथ शिव मंदिर, रेटेश्वर महादेव मंदिर समेत अमिलिया, करियागोपालपुर, बड़ागांव बहादुरपुर, कविलहां और कोटा खुर्द के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
मेंहनगर : श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर, लखरांव पोखरा स्थित महादेव घाट और करौती के गिरीश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा। गिरीश्वर महादेव मंदिर में पंडित विनय पांडेय उर्फ रिंटू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया।
तहबरपुर : मेढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर और सोफीपुर के मोती बाबा मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का पूजन किया।

अतरौलिया : चिश्तिपुर ग्रामसभा स्थित प्राचीन कैलेश्वर धाम मंदिर में भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिला, पुरुष और बच्चों ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed