फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The last date for wheat purchase ended, the entire purchase could not be done

गेहूं क्रय की अंतिम तिथि समाप्त, नहीं हो सकी पूरी खरीदारी

Tue, 22 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The last date for wheat purchase ended, the entire purchase could not be done
जहानागंज के एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े ट्राली पर लदे गेंहू। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में मंगलवार को अंतिम दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गई। इसके बाद भी जिले के सैकड़ों पंजीकृत किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वंचित रह गए। कई क्रय केंद्रों पर तो खरीद ही नहीं हुई। किसान टोकेन लेकर इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

किसानों का गेहूं क्रय करने के लिए शासन ने 15 जून तक का समय दिया था लेकिन सभी किसानों से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने खरीद की तिथि 22 जून तक निर्धारित कर दी गई। पंजीकरण की साइट 20 जून तक बंद थी जिसके कारण किसानों का पंजीकरण नहीं हो सका। 21 जून को साइट खुली और 22 जून को अंतिम तिथि रहने के कारण क्रय केंद्रों पर किसानों की खासी भीड़ देखने को मिली। किसान परेशान दिख रहे थे। क्रय केंद्रों द्वारा अब तक पंजीकृत 16 हजार 855 किसानों से 65018.23 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। वहीं 12 हजार 564 लाख का भुगतान किया गया। वहीं 277.10 लाख रुपये का बकाया है। 21 जून वर्ष 2020 में 30189.47 मीट्रिक टन खरीद हुई। मेंहनगर क्षेत्र के नौ क्रय केंद्रों अंतिम दिन विपणन क्रय केंद्र करौती पर पांच किसानों से 278 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। साधन सहकारी समिति सिंहपुर धन्नी और साधन सहकारी समिति बीबी पुर क्रय केंद्र खुला था लेकिन अन्य पर ताले लटके थे। विपणन शाखा सरायमीर में 15 जून तक कुल 8800 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। उसके बाद ई-पास मशीन के काम नहीं करने से खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

मार्टीनगंज के कवरा गहन विपणन केंद्र पर 380 किसानों से कुल 16286 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। 40 किसानों की खरीद नहीं हो सकी है। क्रय केंद्र पर किसानों की ट्रालियों की लाइन लगी थी। जीयनपुर स्थित क्रय केंद्र पर 9 जून से गेहूं बेचने के लिए किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को अंतिम दिन खरीदारी की गई इस दौरान भी किसान अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। विपणन केंद्र अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया अब तक 11944 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। मंगलवार को 12 किसानों से 350 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई। अहरौला में क्रय केंद्रों पर ताला लटका रहाष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed