फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The killing of innocent knife lap , companion injured

चाकू से गोद कर मासूम की हत्या, साथी घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The killing of innocent knife lap , companion injured
सिंहपुर गांव स्थित रामकुंवर सिंह पब्लिक इंटर कालेज के पीछे बुधवार की सुबह दो बदमाशों ने चाकू घोंपकर कक्षा एक में पढ़ने वाले कृष्णा यादव (7) की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसे बचाने में उसका दोस्त भी घायल हो गया। नाराज छात्रों और अध्यापकों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर छतवारा-कम्हरियां मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


 घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। उधर, छात्र की हत्या से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। दो अज्ञात के पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरवां थाने के सरायभादी गांव निवासी हीरालाल यादव का सात वर्षीय बेटा कृष्णा मेंहनगर थाने के सिंहपुर गांव स्थित रामकुवंर सिंह पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा एक का छात्र था।

 बुधवार की सुबह प्रार्थना से पहले कृष्णा अपने साथी कोटवारी गांव के प्रधान राधेश्याम के बेटे शिवम यादव के साथ लघु्शंका करने के लिए विद्यालय के पीछे चला गया।


जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने चाकू से उसकी गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। साथी शिवम ने हल्ला मचाना चाहा तो बदमाशों ने उसे भी घायल कर दिया। लेकिन उसने चाकू हाथ से पकड़ लिया।

जिससे उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया। कृष्णा की मौत के बाद हमलावर युवक भाग निकले। जबकि शिवम ने भागकर अध्यापकों को सूचना दी।

उधर, घटना से नाराज कालेज के अध्यापक और छात्रों ने कालेज के बाहर शव को रखकर छतवारा-कम्हरिया मार्ग जाम कर दिया। कृष्णा दो भाइयों में बड़ा था।

एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी और   एसपी सिटी विनोद कुमार डाग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed