{"_id":"69444e617c21818e0305b417","slug":"the-kaifiyat-express-arrived-six-and-a-half-hours-late-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-142428-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साढ़े छह घंटा विलंब से पहुंची कैफियत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साढ़े छह घंटा विलंब से पहुंची कैफियत एक्सप्रेस
विज्ञापन
24 खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
मेजवां। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर गंभीर असर पड़ा है। इसी के चलते दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियत डाउन (12226) ट्रेन बृहस्पतिवार को साढ़े छह घंटे देर से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके परिणामस्वरूप आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत अप (12225) ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लगभग पांच घंटे लेट रवाना हुई। रेल सूत्रों के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है। कई ट्रेनों को घने कोहरे के कारण अगले स्टेशनों पर घंटों रोकना पड़ा। रात में ग्रामीण इलाकों में परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। खोरासन रोड स्टेशन अधीक्षक शंभू सिन्हा ने बताया कि कैफियत ट्रेन घने कोहरे के कारण काफी विलंब से आई है और लगभग तीन घंटे का अतिरिक्त विलंब रहने की संभावना है।
हमें परिवार के साथ दिल्ली जाना हैं। स्टेशन पर साढ़े तीन बजे ही परिवार के साथ पहुंच गए। पांच बज गए हैं अभी दिल्ली से आने वाली कैफियात एक्सप्रेस ही नहीं आई है। - अच्छेलाल, खेमकरनपुर छितौना।
रात में कोहरे की वजह से कई स्टेशनों पर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे ठंड और परेशानी बढ़ गई। काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं अब तक नहीं आई है। सोनू, ऊदपुर।