फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The issue of insult to the tricolor in Shibli College was raised in the House

Azamgarh News: सदन में उठा शिब्ली कॉलेज में तिरंगे के अपमान का मुद्दा

Tue, 12 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The issue of insult to the tricolor in Shibli College was raised in the House
विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर विधान परिषद सत्र में शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ का मुद्दा उठाते। - फोटो : विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर विधान परिषद सत्र में शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ का मुद्दा उठाते।
आजमगढ़। विधान मंडल के मानसून सत्र में नियम 15 के तहत विधान परिषद में शिब्ली नेशनल पीजी काॅलेज में भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला एक बार फिर गरमाया। एमएलसी रामसूरत राजभर ने यह मामला उठाते हुए दोषी सिद्ध हो चुके प्राचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए पदच्युत कर करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

कहा कि अल्पसंख्यक संस्था में बीते 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राचार्य अफसर अली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का जानबूझकर अपमान करने का काम किया गया। किसी देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, उस राष्ट्र का अपमान होता है। जांच में प्राचार्य के ऊपर लगे सभी आरोपों के दोष सिद्ध होने पर भी डीएम और एसपी कोई एफआईआर नहीं कराए।
विज्ञापन

यही नहीं प्राचार्य ने एससीएसटी के छात्रों की जमा फीस के खाते से शासनादेश के विरुद्ध जाकर 44 लाख रुपये को फर्जी ढंग से आहरित किया। 52 सहायक प्रोफेसर नियुक्ति में भी प्राचार्य और मैनेजमेंट द्वारा भारी पैमाने पर शासनादेश के विरुद्ध जाकर बिना लिखित परीक्षा के ही केवल इंटरव्यू पर अपने सगे रिश्तेदारों और पहले से तय अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर भ्रष्टाचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed