फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The inconvenience caused to the passengers due to the absence of buses ...

रानी की सराय में खाद की किल्लत, ब्लैक में मिल रही डीएपी

Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The inconvenience caused to the passengers due to the absence of buses ...
गेंहू व सरसों की बोआई शुरू हो चुकी है और आलू के लिए भी खेत तैयार होने लगे हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। वे डीएपी ब्लैक में खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। खाद विक्रेता स्टाक खत्म बताकर मनचाहे दाम ले रहे हैं। हर बोरी पर 50 से 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है। रबी की फसलों की बोआई का समय आ गया है। ऐसे समय किसानों को डीएपी और एनपीके खाद की जरूरत पड़ती है। इसके बाद भी कृषि विभाग समय रहते रानी की सराय क्षेत्र में खाद की व्यवस्था नहीं करा सका। निजी क्षेत्र की दुकानों पर या तो खाद है ही नहीं या दुकानदार स्टाक खत्म बताकर किसानों को ब्लैक में खाद बेची जा रही है। स्थिति ये है कि 1200 रुपये कीमत वाली डीएपी की एक बोरी 1300 से लेकर 1400 रुपये तक बिक रही है, फिर भी किसान ले रहे हैं। इसका असर फसल की लागत पर पड़ेगा। किसान सुनील राय, शिवानंद राय, राकेश राय, राजबहादुर, लालजी, मनोज गुप्ता, उमेश, राहुल व प्रकाश यादव आदि लोगों ने बताया कि दुकानदार खाद की कमी बताकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। किसान मजबूर हैं। इसलिए खाद खरीद रहा है। डीएपी के बिना खेती अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed