फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The husband got married for the second time while the first, the police challaned

पहली के रहते पति ने कर ली दूसरी शादी, पुलिस ने किया चालान

Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The husband got married for the second time while the first, the police challaned
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ मारपीट कर घर से भगा देने व दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। पति जमानत कराने तहसील पहुंचा तो वहां भी पत्नी पहुंच गई और पति को जेल भेजने की मांग करने लगी।
विज्ञापन

सरोज पत्नी रूपलाल निवासी विजयापार थाना बिलरियागंज का आरोप है कि पति उसे नशे में धुत्त होकर अक्सर मारता-पीटता था। जिसके चलते वह कुछ दिनों पूर्व अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। इस बीच पति ने दूसरी औरत को घर लेता आया। इस बात की जानकारी होने पर सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो पति ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इस पर पुलिस ने पीड़िता के पति का मात्र शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। सोमवार की शाम पति जमानत कराने सगड़ी तहसील पहुंचा तो वहां भी पत्नी सरोज पहुंच गई और एसडीएम को पत्रक सौंप कर पति को जेल भेजने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed