फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The headmistress of the salary freeze

प्रधानाध्यापिका का रोक गया वेतन

Wed, 15 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The headmistress of the salary freeze
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मंडल डा. वीपी सिंह ने मंगलवार को ब्लाक के  प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा पांच के छात्र तीन का पड़ाहा नहीं सुना सके। इस पर उन्होंने शैक्षिक स्तर में सुधार के निर्देश दिए। साथ  ही प्रधानाध्यापिका  कमला देवी का वेतन और लेखाकार का मानदेय रोकने का  निर्देश दिया। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर चेतावनी दी। इसे लेकर कर्मियों में हड़कंप का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


 सर्वप्रथम  सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मंडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोधौरा पहुंचे। उपस्थिति पंजीका में  78 बच्चों के जगह 11 उपस्थित मिले।  वहीं कक्षा आठ के बच्चों को 15 में दो से भाग देने कहा। लेकिन बच्चे सवाल  हल नहीं कर पाए। प्राथमिक विद्यालय गोधौरा प्रथम पर पहुंचे, जहां 11 बच्चों को पांच  शिक्षिकाएं पढ़ातीं मिली। वहीं विद्यालय में 64 में 23 बच्चों की उपस्थिति  पर प्रधानाध्यापक अनिल सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक विद्यालय  गोधौरा द्वितीय पर भी बच्चों की उपस्थिति कम मिली। पहाड़ा पूछने पर बच्चे  नहीं बता सके। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया, पूर्व  माध्यमिक विद्यालय जहानागंज का निरीक्षण किया। यहां भी नामांकन की अपेक्षा  बच्चों की उपस्थिति कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण  किया। जहां लेखाकार अबूगर अंसारी अनुपस्थित मिले। उनका मानदेय रोकने का  निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed