{"_id":"62e5f4b26cef427e44532a2b","slug":"the-havoc-of-sky-lightning-broke-on-two-families-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: दो परिवारों पर टूटा बिजली का कहर, खबर सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: दो परिवारों पर टूटा बिजली का कहर, खबर सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप
Sun, 31 Jul 2022 02:06 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:06 PM IST
सार
आजमगढ़ में बिजली का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग गांवों में घर से बाहर गए युवकों को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर और पसिका गांव में शुक्रवार देर शाम बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजाउर गांव निवासी सूरज (24) पुत्र जयप्रकाश शुक्रवार की शाम खेत पर किसी काम से गया हुआ था।
विज्ञापन
इसी दौरान गरज और चमक के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। वह खेत से घर लौट रहा था कि तभी बिजली गिरी और सूरज चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल जौनपुर स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना पसिका गांव में हुई।
विज्ञापन
गांव निवासी आयुष (17), प्रतीक (18) व संगम (20) शुक्रवार की देर शाम एक मृत मवेशी को दफनाने खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में तीनों आ गए। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रतीक व संगम झुलस गए। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। आयुष दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन