फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The groom returned the bride from the way, ruckus

Azamgarh: विदाई के बाद रास्ते में अचानक बिदका दूल्हा, दुल्हन को उसके घर लौटाया, कारण हैरान करने वाला

Wed, 31 May 2023 03:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 03:51 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद विदाई हुई। यहां तक सबकुछ ठीक था। दुल्हन को लेकर अपने घर जा रहा दूल्हा अचानक बिदक गया। उसने चालक को गाड़ी वापस दूल्हन के घर ले जाने को कहा। वहां पहुंचने पर दुल्हन को गाड़ी से उतार दिया। हंगामा मचा तो पूरी बात सामने आई। 

विज्ञापन
The groom returned the bride from the way, ruckus
दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात आई बरात में दहेज कम मिलने पर दूल्हा सोमवार को सुबह दुल्हन को बीच रास्ते से ही उसके घर वापस करने पहुंच गया। लड़की के परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस दूल्हे को छुड़ाकर कोतवाली ले आई। 

विज्ञापन


आलमपुर गांव में रविवार को शादी थी। बरात रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली से आयी थी। रात लगभग नौ बजे बरात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद विवाह की रस्म निभाई गई। शादी के बाद दूल्हा गाड़ी में बैठ गया। कोहबर में उसे बुलाया जा रहा था लेकिन वह नहीं आया। लड़की की विदाई कर दी गई।

विज्ञापन

हंगामे के बाद दुल्हन बोली- नहीं जाऊंगी ससुराल

रास्ते में दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई और बीच रास्ते से ही दुल्हन को लेकर अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। कोतवाली पुलिस उसे छुड़ाकर कोतवाली लाई। जहां काफी देर तक पंचायत हुई। दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगूठी व चेन नहीं मिलने से दुल्हा नाराज

कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज में अंगूठी व चेन नहीं देने से दुल्हा नाराज था। उन्होंने वर पक्ष से शादी में खर्च हुए छह लाख की भरपाई करने और सभी सामान वापस करने की मांग की है। कोतवाली में दोनों पक्ष सामान की सूची आदि बनाने में जुटे थे।

प्रभारी एचएसओ एके अवस्थी ने बताया कि दुल्हन के ससुराल जाने से इंकार करने पर वैवाहिक संबंध खत्म हो गया है। दोनों पक्ष सामान की एक दूसरे को वापसी के लिए सूची बना रहे हैं। सामानों की अदला-बदली करा कर मामला खत्म करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed