फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government sought a report on the action taken against fake teachers

Azamgarh News: शासन ने मांगी फर्जी शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट

Sat, 18 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The government sought a report on the action taken against fake teachers
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनियमित व नियम विरुद्ध नियुक्त पर शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन से मांगी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर मंडल, जनपद, फर्जी शिक्षकों व सेवा समाप्ति और रिकवरी की संख्या जिला स्तर से देने की तैयारी की जा रही है। पत्र आने के बाद संबंधित पटल के बाबू इसे तैयार करने में लगे हैं।
पिछले 15 सालों में जो बीएसए यहां तैनात रहे, उनके कार्यकाल के दौरान हुई शिक्षक भर्ती पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जब से मामले की जांच एसटीएफ कर रही है और मानव संपदा पोर्टल के अस्तित्व में आने पर कई शिक्षकों के एक ही रिकॉर्ड मिलने पर इस मामले में हुई अनियमितता की पोल भी खुली है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों के अंदर जिले में 50 से अधिक शिक्षकों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, जिन शिक्षकों के खिलाफ शिकायत हुई है या एसटीएफ ने उनके शैक्षिक रिकार्ड मांगे हैं, उन पर भी कार्यवाही की तलवार लटक रही है।
इधर, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बीएसए को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके अनुसार परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत अनियमित, नियम विरुद्ध, फर्जी रुप से नियुक्त परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पर की गई कार्यवाही का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र आया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी बीएसए को कह दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद से परिषद भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed