फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government doesn't care about the youth: Sangram

युवाओं के लिए सरकार को चिंता नहीं : संग्राम

Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The government doesn't care about the youth: Sangram
सपा के सम्मेलन को संबो​धित करते विधायक डा. संग्राम यादव।
अहरौला। कैल्होरा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि आज छात्रों नौजवानों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक आम बात हो गई है। युवाओं के लिए सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। भीषण गर्मी में गांव में जाकर लोगों का हाल-चाल लेता हूं। असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता देने का काम भी करता हूं। उन्होंने कहा कि अतरौलिया विधानसभा में ही लग रहा है कि 2027 में चुनाव होने वाले हैं। यह संग्राम यादव के प्रभाव का असर है। सभी नेता अतरौलिया विस पर आंख गड़ाए हुए हैं। भाजपा के लोग संविधान को ही खत्म कर देना चाहते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। कानून पूरी तरह से लचर है। अधिकारियों पर अंकुश नहीं है। आम जनता परेशान है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क व्यवस्था सरकार के कारण बदहाल है। उर्जा मंत्री अपने विभाग का ही रोना रो रहे हैं। उनसे बिना बताए बिजली का सर चार्ज बढ़ाया जा रहा है। पूंजीवाद प्रभावी है, जाति-पाति देखकर सरकार कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर हरिकेश यादव, प्रभूदीन यादव, नागेंद्र यादव, नगेंद्र पुजारी, रामपलट गुप्ता, अरविंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed