फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The glory of the uniform: They have neither fear of challan nor fear of losing their lives.

वर्दी का रौब : इन्हें न चालान का भय न ही जान जाने का डर

Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The glory of the uniform: They have neither fear of challan nor fear of losing their lives.
आजमगढ़। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों का चालान काटने वाले पुलिसकर्मी स्टाफ का रौब दिखा खुद ही सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर रफ्तार भर रहे हैं। उन्हें न चालान का भय है और ना ही जान जाने का डर। नियमों को धता बताने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शहर के तिराहे व चौराहे की पड़ताल की तो चौंकाने वाली स्थिति आई। बिना हेलमेट चलने वाले कई पुलिस वाले मिले। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरे इन पुलिसकर्मियों को कहीं यातायात पुलिस व सिविल पुलिस ने रोका नहीं, क्योंकि ये तो स्टाफ हैं। इनका चालान कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन


00

सीन-1

नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद आम जनता पर तो खूब कार्रवाई हो रही है। लेकिन इसका पालन कराने वाले खुद नियम तोड़ रहे हैं। यह तस्वीर दीवानी कचहरी के पास की है। यहां से बाइक से गुजर रहे डबल सवारी पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

सीन-2

तस्वीर सिविल लाइन की है। कहते हैं पुलिस सरकार की अहम कड़ी है, जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन जब जिम्मेदार पदाधिकारी ही कानून तोड़ें तो फिर जनता से उम्मीद कैसे की जाए। महिला पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहन रखी है। इनको चालान का जरा भी डर नहीं है। जैसे कानून इनके लिए बना ही नहीं है।


00

एसपी द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का सम्यक पालन करने के लिए यातायात माह के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक नवंबर को ही आदेशित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति चाहे पुलिस का हो या पब्लिक का, सार्वजनिक स्थल पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाहियों की जाएगी।

-विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed