फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl who had been missing all night called in the morning and said I have been thrown into the minor

'मुझे बचा लीजिए पापा': घर से लापता किशोरी का सुबह मे आया फोन, बोली- मेरे हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया है

Fri, 13 Oct 2023 10:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 10:36 PM IST
सार

सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक किशोरी गुरुवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। सुबह करीब सात बजे किशोरी ने अपने मोबाइल से फोन पर अपने पिता को सूचना दी कि उसके हाथ पैर बांधकर माइनर में फेक दिया गया है,

विज्ञापन
The girl who had been missing all night called in the morning and said I have been thrown into the minor
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थानाक्षेत्र के नोनारी गांव के पास किशोरी का हाथ-पैर बांधकर उसे माइनर में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने किशोरी को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।

सरायमीर थानाक्षेत्र की रहने वाले किशोरी गुरुवार रात परिवार संग सोई थी। शुक्रवार की अलसुबह घर से शौच के लिए निकली थी। सुबह किशोरी ने अपने पिता के मोबाइल से मां के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि उसका हाथ-पैर बांधकर माइनर में फेंकागया है, उसे बचा लें। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि तीन अज्ञात लोग कुछ दूरी पर खड़े होकर एक लड़की का नाम लेकर बुला रहे थे। जब वह पास गई तो युवकों ने कहा कि यह वह लड़की नहीं, जिसे हम बुला रहे थे। युवकों ने उसे घर की मोबाइल पर फोन करने के लिए कहा और उसका हाथ-पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। मामले की जांच जारी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि बालिका के साथ हुई घटना में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
यह भी पढ़ें- Cyber Crime: जालसाजों ने आईआईटी बीएचयू के रिटायर प्रोफेसर को बनाया निशाना, खाते से उड़ा लिए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed