फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl student was first pushed by the bike, then crushed by the pickup, died

Azamgarh News: छात्रा को पहले बाइक ने मारा धक्का फिर पिकअप ने रौंदा, मौत

Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The girl student was first pushed by the bike, then crushed by the pickup, died
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कूबा स्थित एक इंटर कालेज के सामने नौवीं की छात्रा को पहले बाइक ने धक्का मारा फिर पिकअप रौंदते हुए निकल गई। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी 16 वर्षीय चांदनी पुत्री पारस कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.30 बजे कूबा स्थित अपने विद्यालय में फीस जमा करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि चांदनी के पास खुला पैसा नहीं था। उसने 37 रुपये जमा किए जिस पर काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने तीन रुपये और मांगे। ऐसे में चांदनी खुला पैसा लेने जा रही थी। स्कूल के बाहर सड़क पार कर रही थी कि तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई तभी तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed