फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl slept in the house at night, the body was found near the drain in the morning

युवती रात को घर में सोई, सुबह नाले के पास मिली लाश

Thu, 02 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The girl slept in the house at night, the body was found near the drain in the morning
कप्तानगंज में मिली युवती की लाश मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज। थाने के भरौली टोडर गांव की रहने वाली एक युवती बुधवार की रात को भोजन करके अपने कमरे में सोई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर तालाब के पास मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और ऊपर से शॅाल ओढ़ाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हसीना (20) पुत्री मुस्तकीम कप्तानगंज थाने के भरौली टोडर गांव की रहने वाली थी। चार बहनों में छोटी हंसीना इंटरपास थी। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। हसीना की बड़ी बहन मेहरुनिशा अपनी ससुराल से आई हुई है। घर से हसीना के अलावा उसकी बड़ी बहन, मां और पिता थे। रात करीब 12 बजे तक सभी लोग टीवी देखे, इसके बाद सभी सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह हसीना की लाश उसके घर के पीछे करीब दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब के पास पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने किसी भी तरीके के रंजिश से इंकार किया है। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया की पुलिस कई बिंदुओं की जांच कर रही है। हसीना के मोबाइल का रिकार्ड खंगाला जा रहा। इसके जरिए ही राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed