फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl injured in the collision of two autos died

दो आटो के बीच हुई टक्कर में घायल युवती ने तोड़ा दम

Fri, 11 Feb 2022 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
The girl injured in the collision of two autos died
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास दो आटो के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर से एक आटो में सवार युवती घायल हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका जौनपुर की थी और वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए फूलपुर अपने ननिहाल आई हुई थी।
विज्ञापन

जौनपुर के शीतला चौकिया के पास स्थित परानपुर गांव निवासिनी 18 वर्षीया श्रेया उमेश मौर्या की फूलपुर कस्बा निवासी रापलट मौर्य के यहां ननिहाल है। बृहस्पतिवार को श्रेया परिजनों के साथ अपने ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। शुक्रवार को वह अपने मौसी की लड़की संजू के साथ ऑटो से शाहगंज किसी काम से जा रही थी। अभी आटो बहाउद्दीनपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे दूसरे आटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में श्रेया घायल हो गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर फूलपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका एक भाई व दो बहनों में सबसे छोटी और हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed