फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The game of buying and selling of houses continues in Kanshi Ram Colony

कांशीराम कालोनी में आवासों के खरीद-फरोख्त का खेल जारी!

Thu, 01 Sep 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
The game of buying and selling of houses continues in Kanshi Ram Colony
आजमगढ़। कांशीराम कालोनी के आवास गरीबों को आवंटित किए गए, लेकिन तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने आवास किराए पर उठा दिए। इसी प्रकार का मामला एक बार फिर सामने आया है। शहर के डीएवी पीजी कालेज के पास बने कांशीराम कालोनी में आवासों की खरीद-फरोख्त हो रही है। हालांकि इसकी सूचना पीओ डूडा को हुई तो उन्होंने जांच कराने को कहा। साथ ही सख्त आदेश दिए कि कोई भी आवास की खरीद-फरोख्त किया तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। पीओ डूडा एके पांडेय ने बताया कि मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवास बनाए गए हैं। शहर के डीएवी पीजी कालेज के पास आवास बनाया गया है। ताकि गरीबों को छत की छांव मिल सके। प्रशासन ने आवास गरीबों को आवंटित भी कर दिया है। एक व्यक्ति द्वारा शिकायत हुई कि 26, 56 व 53 नंबर ब्लाक में कुछ लोगों द्वारा किराए पर आवास दिया जा रहा है। मामले को उन्होंने संज्ञान में लिया और जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई इस प्रकार का मामला सामने आया तो संबंधित के विरुद्घ एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आवास गरीबों के लिए बना है। इसका कोई दुरुपयोग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed