{"_id":"0ecdca8316c9364b5a35f9747b5c771e","slug":"the-fulfillment-of-promises-now-leader-mulayam-amar-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम अब वादाखिलाफी करने वाले नेता : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम अब वादाखिलाफी करने वाले नेता : अमर सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव अब पुराने वाले मुलायम नहीं रहे जो वादा पूरा करने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते थे। अब वह वादाखिलाफ ी करने वाले मुलायम सिंह हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी में अब बेईमानों और चरित्रहीनों को तरजीह दी जा रही है। मुलायम सिंह आजमगढ़ के सांसद हैं, उन्हें चाहिए कि वे जिले में आएं और यहां का विकास करें।
शनिवार को ये बातें पूर्व सांसद अमर सिंह ने कहीं। वह चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां में हाकी प्रतियोगिता के समापन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
अमर सिंह ने कहा नोएडा के भ्रष्ट अफसर अशोक चतुर्वेदी, यादव सिंह, नीरा यादव सपा सरकार की निगाह में बहुत ईमानदार छवि के हैं। इस कारण इन्हें बचाया जा रहा है। जबकि दुर्गा शक्ति नागपाल जैसी ईमानदार अफसर इसकी नजर में भ्रष्ट थी। इस कारण उन्हें सजा दी गई।
उन्होंने कहा कि मैं प्रोफेसर रामगोपाल यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके लगाए गए जिस आरोप, मैं सैफई में सिनेमा के सितारों को लाता हूं, पर मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया था, पार्टी उसमें लिप्त है।
अमर सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह सैफई महोत्सव में सिनेतारिकाओं में ऐसे उलझे कि गुजरात में आयोजित आप्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में आमंत्रण के बाद भी नहीं गए।
रही बात मेरे द्वारा नरेंद्र मोदी की तारीफ की तो मैं ही नहीं, सपा की कुलवधू भी मोदी की तारीफ करती है। मैं तो मोदी के गांधीवादी स्वच्छता अभियान की तारीफ करता हूं।
अमर ने कहा कि मैंने मुलायम से कभी कुछ मांगा नहीं लेकिन उन्होंने मेरे जिले को बहुत कुछ दिया। अस्पताल दिया, जो बन्द है। सड़कें दीं जो जर्जर हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम को अपनी टीस भुलाकर जिले में आना चाहिए। वह यहां के सांसद हैं। यहां आएं और विकास करें।
एक भी गोल नहीं कर सके तरवां के खिलाड़ी
मेहनगर/पल्हना। चौरी बेलहा महाविद्यालय और सीबी इंटर कालेज तरवां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. रामबदन सिंह स्मारक प्रथम राज्य स्तरीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ।
अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। फाइनल का मैच एकतरफा रहा, जिसमें वाराणसी टीम ने तरवां की टीम को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सेमीफाइनल का पहला मैच स्व. हरिश्चंद्र सिंह स्पोर्टिंग क्लब तरवां और डीएचए मऊ के बीच हुआ। इसमें तरवां के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मऊ की टीम को 4-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल डीएलडब्लूू वाराणसी और मेघबरन सिंह हाकी अकादमी करमपुर गाजीपुर के बीच खेला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंत तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।
अंत में अंपायरों के निर्णय पर दोनों टीमों को पेनाल्टी स्ट्रोक का अवसर दिया गया। इसमें वाराणसी की टीम ने 5-2 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच तरवां और वाराणसी के बीच खेला गया।
फाइनल मैच की शुरुआत पूर्व सांसद अमर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। वाराणसी की टीम ने तरवां के खिलाड़ियों को गोल पोस्ट के पास फटकने तक नहीं दिया।
तरवां के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सकी। खेल समाप्ति पर वाराणसी की टीम का स्कोर 3-0 रहा, इस प्रकार वाराणसी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। अंत में विजेता टीम वाराणसी को ट्राफी देकर कार्यक्रम अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रदीप सिंह ने सम्मानित किया।