{"_id":"61004bd68ebc3e09476ea380","slug":"the-fragrance-of-elections-will-increase-the-pace-of-development-azamgarh-news-vns6028267164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की सुगबुगाहट, बढ़ेगी विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की सुगबुगाहट, बढ़ेगी विकास की रफ्तार
विज्ञापन
निर्माणाधीन ईवीएम गोदाम।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट मिलनी शुरू हो गई है। प्रशासनिक मशीनरी को एक्शन मोड पर डाला जा चुका। शहर के भीतर चल रहीं विकास की परियोजनाएं पूरा करने का अल्टीमेटम उच्च स्तर से मिला है। अधिकारियों से कहा गया है दिसंबर से पहले यह सभी काम पूरे करा लिए जाएं।
आम लोगों की सहुलियतें बढ़ाने को जिले में पेयजल योजना, नई सड़कों का निर्माण व सड़कों का चौड़ीकरण समेत अन्य परियोजनाओं के कई काम कराए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले अधिकांश काम पिछले वर्ष ही शुरू कराए गए हालांकि इस बीच कोरोना के चलते यह काम बुरी तरह प्रभावित हुए लेकिन, विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू होते ही इनमें तेजी आई है। वीवी पैट गोदाम व ईवीएम गोदाम के ठप काम अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। पेयजल परियोजना में तेजी आ गई। सड़क चौड़ीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है। इन कार्यों से जुड़े अधिकारियों का भी कहना है कि किसी भी कीमत पर दिसंबर से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
15 अगस्त तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेंगे वाहन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुप्रतीक्षित महत्वकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्वतंत्रता दिवस तक शुरू होने की तैयारी चल रही है। रोड लगभग पूरा होने को है, जो थोड़े बहुत काम है वह एक सप्ताह में पूरे हो जाएंगे। इसके बाद 15 अगस्त से आवागमन भी शुरू हो जाएगा। पूरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाने का भी निर्णय लिया गया है। इस पर भी बहुत जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में जहां-जहां किसान तैयार हो जाएंगे, वहां पर इंडस्ट्रियल बेल्ट के लिए जमीन अधिग्रहित किया जाएगा। अधिग्रहित जमीन पर इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री तथा इस क्षेत्र से संबंधित इंडस्ट्री लगाई जाएगी।