फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 villages in Sultanpur are being illuminated by electricity from Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ की बिजली से रोशन हो रहे सुल्तानपुर के 12 गांव

Tue, 27 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
12 villages in Sultanpur are being illuminated by electricity from Azamgarh
सुल्तानपुर जिले के 12 गांव ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन अखंडनगर उपकेंद्र से है, लेकिन इन गांवों में बिजली की आपूर्ति आजमगढ़ के पवई उपकेंद्र से की जा रही है। यह मामला निगम के अधिकारियों के संज्ञान में है। इसके बावजूद कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी केवल पत्राचार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र पवई से करीब 80 गांवों के 18,000 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें 12 गांव ऐसे हैं, जो सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और जौनपुर जिलों की सीमा में आते हैं। इन गांवों में करीब 50 वर्षों से आजमगढ़ जिले के पवई विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन गांवों के करीब तीन हजार विद्युत कनेक्शन कागजों में सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हैं, जबकि बिजली पवई उपकेंद्र से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता बिजली की खपत पवई उपकेंद्र से कर रहे हैं, लेकिन विद्युत बिल का भुगतान अखंडनगर उपकेंद्र को कर रहे हैं। इससे पवई उपकेंद्र पर लगभग 70 एम्पीयर का अतिरिक्त विद्युत भार पड़ रहा है।
वहीं, सुल्तानपुर जिले के भेलवाई और घाटमपुर के रहने वाले दिलीप मोदनवाल, रत्नेश पांडेय, अमित गुप्ता, चंदन सोनी, मनीष जायसवाल और देवेंद्र सिंह ने बताया कि आजमगढ़-सुल्तानपुर सीमा के बीच वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पड़ने के कारण अखंडनगर से इन गांवों तक सीधे बिजली आपूर्ति करना संभव नहीं है। इस कारण लंबे समय से इन गांवों में बिजली की आपूर्ति आजमगढ़ के पवई उपकेंद्र से हो रही है। संवाद
00
उपकेंद्र पर पड़ रहा 70 एम्पीयर का अतिरिक्त भार
एसडीओ ने बताया कि इससे उपकेंद्र पर 70 एम्पीयर का अतिरिक्त बिजली भार पड़ रहा है। इन 12 गांवों में बिजली की आपूर्ति पवई उपकेंद्र से होने के कारण उपकेंद्र पर अतिरिक्त लोड पड़ने के साथ ही लाइन लॉस की समस्या भी बढ़ रही है। यदि इन गांवों के कनेक्शनों को वास्तविक आपूर्ति व्यवस्था के अनुसार पवई उपकेंद्र से जोड़ दिया जाए, तो लाइन लॉस की समस्या का समाधान हो सकता है। बेलवाई, मीरपुर, घाटमपुर, भिउरा, भेलारा, हरपुर, चकिया, चमरूपुर, रायपुर कलां और दनापुर गांव दूसरे जिले के हैं।
00 वर्जन
यह काफी पुराना मामला है। 12 में से अधिकांश गांव सुल्तानपुर जिले के ही हैं। इन गांवों के तीन हजार उपभोक्ताओं में से लगभग 100 उपभोक्ता ही पवई उपकेंद्र से जुड़े हैं। इस मामले को लेकर निगम के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। -मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ, पवई।

00
यह मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, फूलपुर की ओर से सुल्तानपुर जिले के कादीपुर वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। -गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed