फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The flying squad chased and caught the female room inspector, home science cheating material found

Azamgarh News: सचल दल ने महिला कक्ष निरीक्षक को दौड़ाकर पकड़ा, मिली गृह विज्ञान की नकल सामग्री

Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The flying squad chased and caught the female room inspector, home science cheating material found
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को एक केंद्र पर महिला कक्ष निरीक्षक को सचल दल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नकल सामग्री बरामद हुई। सचल दल में शामिल एडीआईओएस ने इसकी लिखित सूचना डीआईओएस को दी है। महिला कक्ष निरीक्षक के पास से जो प्रिंटेड नकल सामग्री प्राप्त हुई वह प्रथम पाली में संचालित हो रही गृह विज्ञान विषय से संबंधित थी।
विज्ञापन

एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह सचल दल के साथ श्री चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसुरियापुर, नैनीजोर में सुबह 10.30 बजे निरीक्षण करने पहुंचे। केंद्र पर प्रथम पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। अचानक आए उड़न दस्ता को देखकर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान केंद्र पर कक्ष निरीक्षक सरिता वर्मा कक्ष संख्या-15 के गेट पर खड़ी थीं। जैसे ही सचल दल की टीम कक्ष निरीक्षक के पास पहुंची तो वह भागने लगी। इस पर महिला कांस्टेबल ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नकल सामग्री मिली। नकल सामग्री प्रथम पाली में हो रही गृह विज्ञान विषय से संबंधित थी। कक्ष निरीक्षक के पास से प्राप्त नकल सामग्री से यह पुष्ट होता है कि विद्यालय में केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की मिलीभगत से नकल कराई जा रही है। इस प र आगामी बोर्ड परीक्षा से डिबार करने की संस्तुति करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed