फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The flag was hoisted to wish for happiness and prosperity, starting a three-day spiritual discourse

Azamgarh News: सुख-समृद्धि की कामना के लिए फहराया ध्वज, शुरू हुआ तीन दिवसीय सत्संग

Thu, 04 Jun 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The flag was hoisted to wish for happiness and prosperity, starting a three-day spiritual discourse
जयगुरुदेव आश्रम खानपुर में तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह में माैजूद लोग। संवाद
सरायमीर। खानपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का शुभारंभ बुधवार को विधिवत पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम में जय गुरुदेव संगत बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय झा एवं जुल्मी पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। सभी लोगों के सुख, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। सच्चे गुरु के मार्गदर्शन में साधना करके आत्मा को जागृत कर परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के ईश्वर भक्ति और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनके प्रयासों से लाखों लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर इंसानियत का मार्ग अपनाया। उन्होंने बताया कि सूरत-शब्द योग कलियुग की सबसे सरल साधना है, जिसे बाबा जयगुरुदेव ने गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। जय गुरुदेव संगत आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रामचरन यादव बताया कि बाबा के उत्तराधिकारी पंकज महाराज पांच जून को प्रातः 11 बजे आत्म एवं जनकल्याणकारी संदेश देंगे। वहीं संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज भी अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सत्संग का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 7 बजे एवं सायं 3 बजे किया जा रहा है, जबकि 5 जून को विशेष सत्संग प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक लालचंद यादव, डॉ. जेपी यादव, सकलदीप पाल, राजनाथ यादव, रामसमुझ, कमला प्रसाद मौर्य, किंस राज यादव, मिट्ठू मौर्य, सूर्यभान मौर्य, गिरीश चंद्र यादव, संतोष प्रधान, रामचंद्र राय, रामहित सिंह, देवराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed