फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The first integrated Ayurvedic hospital of 50 beds will soon be built in the district

जिले में जल्द बनेगा 50 बेड का पहला एकीकृत आयुर्वेदिक अस्पताल

Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The first integrated Ayurvedic hospital of 50 beds will soon be built in the district
आजमगढ़। जिले में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। करीब एक एकड़ परिधि में बनने वाले अस्पताल में एक ही छत के नीचे जिले के लोगों को पांच विधाओं से जुड़ी चिकित्सकीय सेवाएं मयस्सर हो सकेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन शहर के इर्द-गिर्द एक एकड़ से अधिक भूमि की तलाश कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधा को जिले के लिए एक और सौगात मिल गई है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहला 50 बेड का एकीकृत आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण होगा। करीब एकड़ में तैयार होने वाले अस्पताल के लिए विभाग भूमि की तलाश कर रहा। अन्य औपचारिकताएं आयुर्वेंद विभाग ने पूरी कर ली हैं। इस अस्पताल का निर्माण होने से मरीजों को आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, युनानी, सिद्धा व होम्यापेथी विद्या से इलाज की सुविधा मिलेगी। यानि एक ही अस्पताल में अलग-अलग विधा से मरीजों को इलाज कराने में सहूलियतें मिलेंगी। जिलास्तरीय आयुष अस्पताल के लिए शहरी क्षेत्र से लगी हुई भूमि की तलाश हो रही है। यानि अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे तक जमीन मिलने पर भी अस्पताल के निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एसडीएम सदर को जमीन के बंदोबस्त के निर्देश दिए गए हैं। 50 बेड के बनने वाले आयुष अस्पताल में न केवल मरीजों को विभिन्न विद्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की ही सुविधा मिलेगी। बल्कि गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। हर विधा के लिए 10-10 बेड के वार्ड आरक्षित रहेंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी अक्षय लाल ने बताया कि जिले में पहला एकीकृत आयुष अस्पताल का रास्ता साफ हुआ है। शासन से हरी झंडी मिल गई है। भूमि के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया था। उन्होंने एसडीएम सदर को भूमि तलाश की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। भूमि उपलब्ध होते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed