फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The firearm reached the pandal, threatened to remove the statue

पंडाल में पहुंच लहराया तमंचा, प्रतिमा हटाने की दी धमकी

Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The firearm reached the pandal, threatened to remove the statue
तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआं बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजा पंडाल बुधवार की रात 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक तमंचा लेकर पंडाल में पहुंच गया और प्रतिमा हटाए जाने की धमकी देने लगा। युवक के हाथ में तमंचा देख पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो वायरल होने के बाद पूजा समिति ने इस बाबत थाने में तहरीर दी। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उचहुवां गांव में स्थापित पूजा पंडाल में बुधवार की रात दस बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव का ही अंसार अहमद उर्फ आदिल अहमद पुत्र मकबूल अहमद हाथ में तमंचा लेकर लहराते हुए पहुंचा गया। उस समय पूजा समिति के लोगों के अलावा दर्शनार्थी में पंडाल में मौजूद थे। आदिल नशे में धुत्त था और गाली-गलौज करने के साथ ही प्रतिमा हटवाने की बात कह रहा था। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूजा समिति के अध्यक्ष विमलेश मौर्या ने तरवां थाने पहुंचा कर आदिल के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। इसके साथ ही बृहस्पतिवार की सुबह भाजयुमो के जिला मंत्री मिलिंद सिंह व भाजपा के लोग भी थाने पहुंचे और तमंचा लहराने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। एसओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवक नशे में धुत था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed