फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The final match will be between Odisha and Karampur team

Azamgarh News: ओडिशा और करमपुर की टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The final match will be between Odisha and Karampur team
आजमगढ़। चंद्रदीप सिंह स्मारक अखिल भारतीय इनामी हाकी प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल मेघबरन एकेडमी करमपुर गाजीपुर और ओएनसीपी सोनीपत हरियाणा के बीच खेला गया। यह मैच चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के मैदान पर हुआ। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में मेघबरन करमपुर की टीम दो गोल कर विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच गंगपुर हाकी एकेडमी ओडिशा व उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया। जिसमें ओडिशा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच गंगपुर हाकी एकेडमी ओडिशा व उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया। जिसमें ओडिशा की टीम विजयी रही। बृहस्पतिवार को इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल मैच गंगपुर हाकी एकेडमी ओडिशा और मेघबरन हाकी एकेडमी करमपुर के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बहुत कम जगह पर देखने को मिलती है। राष्ट्रीय स्तर की हाकी प्रतियोगिता कराना क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव की बात है। खेल संयोजक प्रभाकर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, सूर्यमणि सिंह, जयशंकर सिंह, रामानंद राजभर, राजेश्वर मिश्र, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed