फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family members were sleeping outside, thieves blew away goods worth lakhs

परिजन सो रहे थे बाहर चोरों ने उड़ा दिया लाखों का माल

Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The family members were sleeping outside, thieves blew away goods worth lakhs
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लगभग दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फत्तूपट्टी गांव निवासी लालचंद यादव मंगलवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। घर में जिस कमरे में आलमारी व बक्सा आदि रखा था, उसमें ताला बंद किया गया था। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और फिर कमरे में बंद ताला को तोड़ने के बाद आलमारी व बक्से में रखे लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी व परिवार के लोग बुधवार की सुबह सो कर उठे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग दो लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किए है। पीड़ित ने घटना के बाबत रानी की सराय थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed