फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family identified the dead body of the teenager

Azamgarh News: परिजन ने की किशोर के शव की पहचान

Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The family identified the dead body of the teenager
पवई। थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा गांव के नाले में मिले किशोर के शव की पहचान शनिवार देर शाम कर ली गई। अब पुलिस किशोर की हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने विभिन्न गांवों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार सुबह किशोर की हत्या के बाद नाले में फेंकी गई लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। शाम को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा थाने पहुंचे और शव की पहचान अपने पुत्र दीपांशु के रूप में की। दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपना पैतृक गांव छोड़कर परिवार सहित पवई थाना क्षेत्र के सराय पुल बाजार में रहते हैं। वहीं उसकी पत्नी सिलाई सेंटर चलाती है। शुक्रवार को 12 बजे उसका पुत्र घर से साइकिल लेकर यह कह कर निकला कि वह सैदपुर गांव के स्कूल में परीक्षा देने जा रहा है। वहां से वह अपने दोस्त अतुल चौहान के कहने पर उसके साथ गांव के ही शोभनाथ यादव की बहन के लड़की की शादी में ओरिल गांव गया और वही उसकी हत्या हो गई। दिलीप ने पुलिस को यह भी बताया कि शोभनाथ यादव के घर से पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके कारण वह सैदपुर स्थित अपना पैतृक घर छोड़ कर सराय पुल बाजार में किराए के कमरे में रहता है। दीपांशु उसका बड़ा बेटा था इसके अलावा उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed