{"_id":"610ecae68ebc3ef39754d986","slug":"the-entire-ramayana-carved-on-a-130-feet-long-canvas-azamgarh-news-vns604843447","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 फीट लंबे कैनवास पर उकेरी पूरी रामायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 फीट लंबे कैनवास पर उकेरी पूरी रामायण
विज्ञापन
निदेशक फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों द्वारा श्रीराम कथा के आधार पर बनाये गये चित्र।-प्लान खबर की फो
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का चरित्र प्रेरक है। रामकथा का वर्णन समय-समय पर लोगों ने किया है। ऐसा ही एक प्रयास फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा ने किया है। उन्होंने सेंटर के कलाकारों के साथ मिलकर 130 फीट लंबे कैनवास रामकथा को सहेजने की कोशिश की है। इस चित्र को वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज करने के लिए भेजा गया है।
आस्था के केंद्र और आदर्श भगवान राम का चरित्र हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिसका परिणाम है कि हर कोई उन्हें अपनी लेखनी के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को समेटने की कोशिश करता है। कभी कोई संस्कृत में रामायण की रचना करता है तो कभी कोई उर्दू में। इन्हीं प्रयासों के क्रम में फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा ने उन्हें चित्रों के माध्यम से समेटने की कोशिश की है। उन्होंने फाइन आर्ट सेंटर के 50 से अधिक कलाकारों के साथ मिलकर 130 फीट लंबे कैनवास पर पूरी रामायण को उकेर दिया है और वह लोक शैली के चित्रों से। इस कैनवास पर 54 छोटे-छोटे चित्र प्रसंगों के जरिए राम जन्म से लेकर उनके जल समाधि लेने तक का पूरा वृतांत वर्णित है।
पूर्व में एक वर्ल्ड रिकार्ड कर चुकी हैं कायम
आजमगढ़। जनपद में डा. लीना मिश्रा का वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में नाम दर्ज कराने का यह पहला प्रयास नही है। इसके पहले भी 30 जुलाई 2020 को उनके द्वारा नगर के चिल्ड्रेन कालेज में 1200 स्क्वायर फीट की रंगोली ‘लार्जेस्ट रंगोली टू सैल्यूट कोरोना वारियर्स’ विषय पर बनाई गई थी। 11 लोगों की टीम ने इसे नौ घंटा 15 मिनट में इसे बनाया था। यह रंगोली वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया के पन्नों में दर्ज है
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया ने 100 फीट का कैनवास तैयार करने का लक्ष्य दिया था मगर हमने रामायण को 130 फीट लंबे कैनवास पर उकेरा है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमने इसमें लोक शैली का इस्तेमाल किया है। दो साल से कोरोना के कारण हम इसका प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।-डा. लीना मिश्रा, निदेशिका, फाइन आर्ट सेंटर

डॉ.लीना मिश्रा चित्रकार व निदेशक फाइन आर्ट सेंटर।- फोटो : AZAMGARH