फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The enthusiasm returned in Anganwadi centers, the enthusiasm shown in the children

आंगनबाड़ी केंद्रों में लौटी रौनक, बच्चों में दिखा उत्साह

Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm returned in Anganwadi centers, the enthusiasm shown in the children
आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को खुलने के बाद रौनक लौट आई। लंबे समय बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के कारण पहले दिन केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई। बावजूद इसके केंद्र पर उपस्थित बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। केंद्र पर पहुंचने वाले बच्चों को हाथों को साफ कराया गया और हमेशा सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

दो साल बाद खुले आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल करने के लिए सोमवार को अमर उजाला टीम केंद्रों पर पहुंची। क्षेत्र के युधिष्ठिरपट्टी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र कि कार्यकर्ता अर्चना सिंह व सहायिका शीला देवी मौजूद थी। कार्यकर्ता अर्चना सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर कुल 13 बच्चे पंजीकृत हैं और 13 में 13 बच्चे उपस्थित हैं। कोविड-19 के अनुसार बच्चों को बैठाया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य केंद्रों पर पठन-पाठन के लिए बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। वहीं बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के सरैया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का सुबह 11 बजे अमर उजाला ने पड़ताल की। सरैया गांव में तीन स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। सरैया के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता गीता पांडेय व सहायिका किरण पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। कुल 34 बच्चे पंजीकृत हैं। मौके पर 21 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं सरैया पंचायत भवन पर कार्यकत्री तारा देवी सहायिका नीलम द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। यहां 30 बच्चे पंजीकृत हैं यहां 20 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय सरैया में कार्यकत्री रीना देवी व सहायिका संजू वर्मा द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। यहां कुल 32 बच्चे पंजीकृत है जिसमें 15 बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed