फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The doctor dismissed the case filed

डॉक्टर पर दर्ज केस निरस्त कर

Sun, 20 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The doctor dismissed the case filed
डॉक्टर पर दर्ज केस निरस्त कर
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डा. अर्चना मैसी पर दर्ज मुकदमे के मामले में शनिवार की शाम मिशन अस्पताल परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के बाद आइएमए के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक  पर दर्ज मुकदमें को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान आइएमए के अध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रसव पीड़ा से पीडि़त महिला सबीना परवीन को 12 मार्च की शाम को संजीवनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। नर्सिंग होम की चिकित्सक डा. अर्चना मैसी इसके पूर्व महिला के छह बच्चों की नार्मल डिलवरी करा चुकी हैं। जब उन्होंने उक्त मरीज को देखा तो पाया बच्चा पूर्व में ही मर चुका था। मरीज की जान को बचाने के लिए बच्चे के सिर को काटकर निकाला गया।

विज्ञापन

आपरेशन के बाद बच्चे के सिर और धड़ को सिलकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह जो भी आपरेशन किया गया मेडिकल प्रक्रिया के तहत किया गया। ऐसे में चिकित्सक के एफआईआर दर्ज करना गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बच्चे की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। प्रेसवार्ता के बाद आइएमए के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से उनके आवास पर मुलाकात की और चिकित्सक पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की। मौके पर सचिव डा. अशोक कुमार सिंह, डा. ओपी रविकुल, डा. आरके सिंह, डा. खालिद, डा. एजे उस्मानी, डा. हेमबाला यादव, डा. आनंद सिंह, डा. विपिन यादव, डा. नंदलाल यादव, डा. अमित सिंह, डा. हरिराम, डा. अर्चना मैसी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed