फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The district will be immersed in devotion to Ganpati Bappa; the drums of celebration will resound for six days.

Azamgarh News: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबेगा जिला, छह दिन बजेगा उत्सव का डंका

Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The district will be immersed in devotion to Ganpati Bappa; the drums of celebration will resound for six days.
गणेशोत्सव को नगर में सजी दुकान में रखी गणेश जी की प्रतिमा। संवाद
आजमगढ़। महाराष्ट्र के प्रमुख लोकपर्व गणेशोत्सव की रंगत अब जिले में भी नजर आने लगी है। शहर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मराठा समाज की ओर से सोमवार को दामोदर कटरा स्थित मुख्य पंडाल में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही छह दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के सदस्य संजय भोसले ने बताया कि इस बार भी महाराष्ट्र से विशेष रूप से लालबाग के राजा के स्वरूप वाली गणेश प्रतिमा मंगाई गई है। जिले में सामान्य तौर पर गणेशोत्सव सात दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार सातवां दिन रविवार पड़ने के कारण आयोजन छह दिन का होगा। परंपरा के अनुसार रविवार और मंगलवार को गणपति प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाता। ऐसे में 19 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा। दामोदर कटरा स्थित मुख्य पंडाल के अलावा शहर के करीब एक दर्जन मराठी परिवारों के घरों में भी गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। मुख्य पंडाल में प्रतिदिन सुबह आठ बजे और रात आठ बजे महाआरती होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में भी रौनक रही और लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी की।
विज्ञापन

बड़ा गणेश मंदिर भी रोशनी से जगमग
लालडिग्गी बांध स्थित प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर में भी गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और ताजे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के महंत राजेश मिश्र ने बताया कि सोमवार को दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार और महाआरती होगी, इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात 10 बजे शयन आरती के साथ एक दिवसीय विशेष पूजन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed