फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The district ranked fourth by settling 8,483 revenue cases.

Azamgarh News: राजस्व के 8,483 मामलों का निस्तारण कर जनपद चौथे स्थान पर

Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The district ranked fourth by settling 8,483 revenue cases.
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर सरकार की सख्त मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही समीक्षा प्रक्रिया और प्रशासनिक सक्रियता के चलते प्रदेश भर में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद की आरसीसीएमएस (राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली) की अप्रैल माह की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे प्रदेश में कुल 3,37,708 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें राजधानी लखनऊ 18,861 मामलों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि प्रयागराज (12,036 मामले) दूसरे और बाराबंकी (9,139 मामले) तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 8,483 मामलों का निस्तारण कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह उपलब्धि डीएम रविंद्र कुमार की सतत निगरानी, प्रभावी रणनीति और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम मानी जा रही है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व मामलों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकें, अधिकारियों के फील्ड विजिट और “जनता दर्शन” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed