फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   the district devided into 10 superzone and 29 zone

10 सुपरजोन और 29 जोन में बांटा जिला

Sat, 04 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़ Updated Sat, 04 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
the district devided into 10 superzone and 29 zone
सीआरपीएफ की सुरक्षा - फोटो : election
विधानसभा चुनाव में शनिवार को जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को ही जिले के सभी 3461 बूथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों के हवाले कर दिए गए। इनके सहयोग में नागरिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को लगाया गया है। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले को 10 सुपरजोन और 29 जोन में बांटा गया है। अधिकारियों ने पुलिस के मोबाइल टीम की समय सारिणी इस प्रकार सेट किया है कि हर पांच मिनट के अंतराल पर एक टीम बूथों पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न बर्दाश्त करने की सख्त चेतावनी दी गई है।चुनाव प्रभारी एसपी ट्रैफिक एच रहमान ने बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 122 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, तीन कंपनी पीएसी, 25 जिलों के आठ हजार नागरिक पुलिस फोर्स के अलावा 70200 होमगार्ड और 450 पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाया गया है। चुनाव से पूर्व तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 761 संवेदनशील और 435 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। शेष 2265 बूथ सामान्य हैं।
विज्ञापन


जोन में अलग-अलग पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, जिले में 253 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा, सभी विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग एसडीएम और सीओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, सभी थानों पर 10-10 पुलिसकर्मियों का कलस्टर मोबाइल टीम बनाया गया है। प्रत्येक टीम को चार से पांच मतदान केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। यह टीम चेन सिस्टम से भ्रमण करते हुए निर्धारित मतदान केंद्रों के गतिविधियों पर नजर रखेगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इस चुनाव में बूथ के भीतर अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed