{"_id":"6aea33c7e64a3596fe0c590a","slug":"the-dialogue-between-kevat-and-ram-moved-everyone-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159920-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: केवट-राम संवाद ने किया भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: केवट-राम संवाद ने किया भावविभोर
विज्ञापन
फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहजेरपुर पोखरे के पास श्री रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत-आयोजक
फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहजेरपुर पोखरे के पास शिव सेवा रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में सोमवार की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों ने राम-केवट संवाद और शूपर्णखा की नाक काटने के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भक्तिरस में डुबो दिया।
लीला की शुरुआत प्रभु श्रीराम की आरती से हुई। इसके बाद मंच पर नदी पार करने के लिए पहुंचे श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का प्रसंग जीवंत हुआ। केवट ने प्रभु श्रीराम के पैर पखारे बिना उन्हें अपनी नाव पर बैठाने से इंकार कर दिया।
इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे, लेकिन केवट अपनी बात पर अडिग रहा। उसने विनम्रता से कहा कि चाहे उसे तीर मार दिया जाए, लेकिन चरण पखारे बिना वह तीनों को नाव पर नहीं बैठाएगा। केवट की भक्ति और प्रेम देखकर श्रीराम मुस्कराने लगे।
विज्ञापन
अनुमति मिलने पर केवट कठौते में गंगाजल लाया और प्रभु श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के चरण पखारे। इसके बाद तीनों को नदी पार कराया। उतराई मांगने पर केवट ने हाथ जोड़कर मना कर दिया। उसने कहा कि एक ही पेशे से जुड़े लोग आपस में पारिश्रमिक नहीं लेते।
मैंने आपको गंगा पार कराया है, आप अपनी कृपा से मुझे भवसागर पार करा दीजिएगा। केवट की निश्छल भक्ति और समर्पण का दृश्य देखकर रामलीला प्रेमी भावविभोर हो उठे। इसके बाद कलाकारों ने शूपर्णखा प्रसंग का मंचन किया। इस मौके पर रामकिशुन, प्रधान अंकुर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।