फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of Golappa seller found in the well, was under stress due to lack of business

कुएं में मिला गोलप्पा विक्रेता का शव, काम धंधा न होने से तनाव में था

Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The dead body of Golappa seller found in the well, was under stress due to lack of business
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर ऊंटनी गांव में मंगलवार शाम सात बजे गांव के दक्षिण सिवान मे 48 वर्षीय युवक शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। गोपालपुर ऊटनी गांव निवासी जोगिंदर गुप्ता (48) पुत्र सुरेश सोमवार रात नौ बजे शौच की बात कहकर सीवान में गया था। देर रात युवक के नही लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को परिजन पूरे दिन ढूंढते रहे। शाम को गांव के चरवाहों ने सूचना दी कि कुएं में किसी का शव हैं। पुलिस की मदद से शव बाहर निकाला गया। पहचान परिजनों ने जोगिंदर के रूप में की। पति के शव को देख पत्नी सीमा और तीनों पुत्र दहाड़े मारकर रोने लगे। जोगिंदर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गौतम नगर चट्टी पर ठेले पर चाट और गोलगप्पे बेचता था। लॉकडाउन में दुकानदारी बन्द होने से मानसिक रूप से तनाव में था। मृतक के तीन बच्चे हैः। समाचार लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed