फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a married woman was taken out after digging the grave.

Azamgarh News: कब्र खोद कर निकाली गई विवाहिता की लाश

Sun, 02 Jun 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was taken out after digging the grave.
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव में एक सप्ताह पहले विवाहिता की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफन कर दिया था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शनिवार को कब्र खोद कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौड़िया गांव में सिदरा बानो (32) पत्नी जमाल अहमद की 25 मई को मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफन भी कर दिया। इस बीच विवाहिता के पिता मो. हारून निवासी बैरीडीह थाना कोतवाली देवगांव ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पिता के अनुसार 10 साल पहले उनकी बेटी शादी हुई थी और वह तीन बच्चों की मां थी। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले तलाक देने का उस पर दबाव बना रहे थे और प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। तहरीर के आधार पुलिस ने शनिवार को कब्र से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने पति मो. हारून के अलावा दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed