फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The damaged statue of martyr

शहीद की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 01 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
The damaged statue of martyr
बाजार के मवेशीखाना पर लगाई गई शहीद कृष्ण कुमार सिंह की प्रतिमा को बुधवार को मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी तहरीर देने जब परिवार के लोग थाने पहुंचे तो उनकी तहरीर नहीं ली गई। जब इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई तो उन्होंने फोन कर थानाध्यक्ष को तहरीर लेकर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


बोडो उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए सेना के जवान कृष्ण कुमार सिंह की प्रतिमा जहानागंज बाजार में मवेशीखाना पर लगाई गई है। बुधवार की भोर में लगभग 4.30 बजे काला कपड़ा पहने एक व्यक्ति वहां पर पहुंचा और प्रतिमा को तोड़ने लगा। आवाज सुनकर शहीद जवान के भाई विजय सिंह और रामसिंगार की आंख खुल गई। मूर्ति को एक व्यक्ति द्वारा तोड़ा जाता देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। उजाला होने पर परिवार के लोग तहरीर लेकर थाने पहुंचे लेकिन थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। तब विजय सिंह ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को दी। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने तहरीर ली। बताते चलें कि कृष्ण कुमार सिंह 1987 में सेना में भर्ती हुए थे। 16 अगस्त 1993 को नागालैंड में बोडो उग्रवादियों  से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो  गए थे। इसके बाद 16 अगस्त 2001 को उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed