फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The current was coming in the broken wire, the old man died after being hit

टूट कर गिरे तार में आ रहा था करंट, चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The current was coming in the broken wire, the old man died after being hit
बूढ़नपुर तहसील रोड़ पर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत रायपुर खुरासिन गांव में मंगलवार की सुबह टूट कर गिरे तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रायपुर खुरासिन गांव निवासी 50 वर्षीय रामनरायण मौर्य पुत्र स्व. त्रिवेणी का खेत बूढ़नपुर पावर स्टेशन के सामने है। मंगलवार की सुबह 9 बजे रामनरायण धान की सिंचाई के लिए अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक दिन पूर्व टूट कर गिरे तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र का पिता था। घटना के समय राजनरायण के साथ उसके दो पालतू कुत्ते भी थे जो उसे बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताने लगे। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव लेकर सीओ आवास के सामने पहुंचे और सड़क पर ही शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा, जर्जर तार बदलवाने आदि का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव केे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed