फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The culvert in Tamsa, the way to the DM-SP residence closed

तमसा में समाई पुलिया, डीएम-एसपी आवास का रास्ता बंद

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The culvert in Tamsa, the way to the DM-SP residence closed
आजमगढ़। जिले में तमसा नदी की बाढ़ में शनिवार को हरवंशपुर स्थित पुलिया नदी में समा गई। इससे डीएम-एसपी आवास जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगाई गई है। हरवंशपुर तिराहे से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया का आधा हिस्सा शनिवार को उफनाई तमसा में समाहित हो गया। पुलिया के शेष हिस्से में भी दरार पड़ गई है। खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुलिया के पास बैरिकेडिंग कराकर रास्ता रोक दिया है। मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस पुलिया के ध्वस्त हो जाने से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीएमओ आवास जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। तमसा का जलस्तर बढ़ने पर पूरी पुलिया ध्वस्त हो जाएगी। इससे हरवंशपुर क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी होगी। रास्ता बंद होने से शनिवार को हरवंशपुर तिराहे पर जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी लोगों को दूसरे रास्ते से गंतव्य भेजने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed