फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The crowd gathered at the clothes shops as well as coloring

रंग पिचकारी के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Wed, 28 Feb 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 28 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
The crowd gathered at the clothes shops as well as coloring
होली पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों का अंदाज भी रंगीन नजर आने लगा है। बाजारों की रौनक को तो जैसे चार चांद लग गया है। हर तरफ पिचाकरी, रंग, गुलाल के साथ ही खाद्य सामग्री की दुकाने सजी हुई दिखाई दे रही है। इन दुकानों पर महंगाई के बाद भी लोगों का हुजुम उमड़ा नजर आने लगा है। होली पर्व पर बनने वाले विशेष पकवानों के सामानों के साथ ही बच्चों के नये कपड़े, रंग, पिचकारी की खरीद में लोग जुट गए है।
विज्ञापन



रंगो का पर्व दो मार्च को है। यह तिथि काफी नजदीक आ गई है, जिसके चलते घर-घर युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। होली पर बनने वाले पकवानों गुजिया, रसगुल्ला, तरह-तरह की नमकीन आदि के सामानो की खरीद में लोग जुट गए है।
विज्ञापन


बच्चों का उत्साह तो देखने लगाया है। स्कूल से घर आते ही वे परिजनों के साथ रंग पिचकारी आदि की खरीद के लिए बाजारों में निकल पड़ रहे है। वहीं कपड़ों की दुकानों, शापिंग मॉलो में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल में जगह-जगह रंग-पिचकारी और खाद्य पदाथों की दुकानें सजी हुई है। बढ़ी महंगाई के बाद भी लोगों का रेला उमड़ा दिखायी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से लेकर 350 सौ तक की मिल रही पिचकारी
आजमगढ़। होली पर्व हो और बच्चे नई पिचकारी न खरीदे यह हो ही नहीं सकता। बच्चों को लुभाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी पिचकारी की दुकान लगाने वाले तरह-तरह के मॉडल के पिचकारी अपनी-अपनी दुकानों पर सजाए हुए है। चाइनीज पिचकारी की डिमांड सर्वाधिक देखने को मिल रही है।


खासतौर से लंबी दूरी तक रंग फेकने वाले पिचकारियों को खरीदना बच्चे पसंद कर रहे है। छोटे बच्चों के लिए मशीनगन, पिस्टल के साथ ही विभिन्न कार्टूनों की शक्ल के पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध है। मुख्य चौक पर पिचकारी की दुकान लगाने वाले सोनू ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार दामों में पांच से सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 20 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed